इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है क्योंकि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकार की EV को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। 2025 के फरवरी में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 19% बढ़कर 8,968 यूनिट हो गई। लेकिन सवाल यह है कि सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन-सी हैं?
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कार 2025: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की फरवरी 2025 वीइकल सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च 2025 तक की बिक्री के आधार पर टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे आगे रही, इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा जैसी कंपनियां रहीं। इस लेख में हम भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की सूची साझा करेंगे, साथ ही इनके फीचर्स, बैटरी रेंज और कीमत की भी जानकारी देंगे।
- टाटा नेक्सन EV – भारत की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार
- टाटा टियागो EV – किफायती और शानदार रेंज
- टाटा पंच EV - सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
- MG Windsor EV
- महिंद्रा XUV400 EV – महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहली EV कार
1. टाटा नेक्सन EV – भारत की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार

टाटा कम्पनी की और से आने वाली नेक्सन EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। जनवरी 2025 में, टाटा नेक्सन (ICE और EV दोनों वेरिएंट सहित) की कुल 15,397 इकाइयाँ बिकीं है। यह दो बैटरी विकल्प 30.2 kWh और 40.5 kWh में उपलब्ध है, जो क्रमशः 325 किमी और 465 किमी की रेंज प्रदान करती है। नेक्सन EV की शुरुआती कीमत ₹14.74 (एक्स-शोरूम) लाख है और टॉप वेरिएंट ₹19.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
टाटा नेक्सन EV के फिचर्स में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग, 360° कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, DC फास्ट चार्जिंग से इसे मात्र 50 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है।
| विवरण | 30.2 kWh बैटरी वेरिएंट | 40.5 kWh बैटरी वेरिएंट |
|---|---|---|
| रेंज | 325 किमी | 465 किमी |
| चार्जिंग टाइम | DC फास्ट चार्जिंग – 50 मिनट (10-80%) | DC फास्ट चार्जिंग – 50 मिनट (10-80%) |
| कीमत | ₹14.74 लाख (एक्स-शोरूम) | ₹19.94 लाख (एक्स-शोरूम) |
| टॉप स्पीड | 120 किमी/घंटा | 150 किमी/घंटा |
2. टाटा टियागो EV – किफायती और शानदार रेंज

टाटा टियागो EV भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, यह एमजी कॉमेट के बाद सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जो शानदार रेंज और दमदार फीचर्स के साथ आती है। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2024 तक 50,000 यूनिट्स की बिक्री की पुष्टि की थी, 2025 में सटीक बिक्री संख्या FADA या अन्य रिपोर्ट्स में अपडेट नहीं हुई है।
टियागो EV दो बैटरी विकल्पों 19.2 kwh और 24 kwh में उपलब्ध है, जो क्रमशः 223 किमी और 293 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹ 8.36 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट ₹11.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, हरमन का 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ रियर-व्यू कैमराऔर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
| फीचर | 19.2 kWh बैटरी वेरिएंट | 24 kWh बैटरी वेरिएंट |
|---|---|---|
| रेंज | 250 किमी | 315 किमी |
| चार्जिंग टाइम (DC फास्ट चार्जर) | 57 मिनट (10-80%) | 57 मिनट (10-80%) |
| टॉप स्पीड | 120 किमी/घंटा | 130 किमी/घंटा |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹8.69 लाख से शुरू | ₹11.89 लाख तक |
3. टाटा पंच EV – सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

टाटा पंच EV दमदार रेंज, शानदार फीचर्स और सेफ्टी के साथ भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पंच EV को जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था, और इसकी बिक्री लगभग 70,622 यूनिट्स तक पहुँच चुकी है। यह टियागो EV से ज्यादा एडवांस फीचर्स और बेहतर रेंज के साथ आती है। टाटा पंच EV दो बैटरी ऑप्शंस – 25 kWh और 35 kWh में उपलब्ध है, जो क्रमशः 315 किमी और 421 किमी की रेंज प्रदान करती हैं।
टाटा पंच EV शुरुआती कीमत ₹ 10.99 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
| फीचर | 25 kWh बैटरी वेरिएंट | 35 kWh बैटरी वेरिएंट |
|---|---|---|
| रेंज | 315 किमी | 421 किमी |
| चार्जिंग टाइम (DC फास्ट चार्जर) | 56 मिनट (10-80%) | 56 मिनट (10-80%) |
| टॉप स्पीड | 120 किमी/घंटा | 120 किमी/घंटा |
| कीमत | ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) | ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम) |
4. MG Windsor EV

MG Windsor EV भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की एक लोकप्रिय गाड़ी बन चुकी है। यह दमदार बैटरी, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ आती है। सितंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद, जनवरी 2025 तक इसकी कुल 13,322 यूनिट्स बिक चुकी हैं। अभी के समय में एमजी विंडसर ईवी में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 331 किमी की रेंज प्रदान करती हैं।
विंडसर ईवी की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक जाती है। कार में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं।
| विवरण | डिटेल्स |
|---|---|
| बैटरी ऑप्शन | 38 kWh लिथियम-आयन बैटरी |
| रेंज | 350 किमी (ARAI सर्टिफाइड) |
| टॉप स्पीड | 140 किमी/घंटा |
| कीमत | ₹12.00 लाख – ₹14.00 लाख (एक्स-शोरूम) |
5. महिंद्रा XUV400 EV – महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहली EV कार

महिंद्रा XUV400 महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV है, जो भारतीय बाजार में जनवरी 2023 में लॉन्च की गई थी। जुलाई से नवंबर 2024 तक, महिंद्रा XUV400 EV की 3,236 यूनिट्स बेची गई हैं। ये कार दो बैटरी पैक 34.5 kWh और 39.4 kWh में उपलब्ध है, जो क्रमष: 375 किमी और 456 किमी की रेंज देता है।
महिंद्रा XUV400 की शुरुआती कीमत 16.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 17.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। XUV400 में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश-बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, और ISOFIX जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
| फीचर | 34.5 kWh बैटरी वेरिएंट | 39.4 kWh बैटरी वेरिएंट |
|---|---|---|
| बैटरी | 34.5 kWh लिथियम-आयन | 39.4 kWh लिथियम-आयन |
| रेंज | 375 किमी | 456 किमी |
| टॉप स्पीड | 150 किमी/घंटा | 160 किमी/घंटा |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹16.74 लाख | ₹17.69 लाख |
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन-सी है?
टाटा नेक्सन EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। जनवरी 2025 में, टाटा नेक्सन (ICE + EV) की कुल 15,397 यूनिट्स बिकीं।
भारत में किस EV की 450 किमी रेंज है?
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की रेंज 465 किमी है।
भारत में 10 लाख से कम कीमत की सर्वश्रेष्ठ ईवी कारें कौन-सी है?
भारत में 10 लाख से कम कीमत पर Tata Tiago EV और MG Comet EV बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं (₹10.99 लाख+), तो Punch EV ज्यादा फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ एक बेहतर SUV EV होगी।